अपना जिला

समाजवादी छात्र सभा ने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में शानदर जीत पर बांटी मिठाई

मऊ। नगर के नरई बांध तिराहा पर समाजवादी छात्र सभा द्वारा गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में शानदर जीत दर्ज करने पर छात्र सभा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में मिठाइयां बांट कर जीत का जश्न मनाया गया।
छात्र सभा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि ये जीत जनता की है ये हार जुमलेबाजो की है जो हर चुनाव में जाति धर्म सम्प्रदाय के नाम पर बाटने की कोशिश करते है।सपा की यह जीत कार्यकर्ताओ की जीत है और हम 2019 में भी जीत दर्ज करेंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र सभा प्रदेश सचिव खुशहाल सिंह (सभासद), प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव पाण्डेय,लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता अंकित सिंह, अभय यादव, शास्वत तिवारी, अनिल राजभर, भीम यादव, अर्जुन यादव, कृष्णा यादव, मुलायम यादव, दीपक यादव, अबुषाद अनुराग यादव आदि उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *