उप चुनाव : योगी व मौर्य से की गई इस्तीफे की मांग
मऊ। गोरखपुर तथा फूलपुर के लोकसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी तथा उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य की सीट पर बीजेपी की करारी हार के बाद बुधवार को गांव बचाओ मोर्चा के सदस्यों ने अपने कार्यालय पर बैठक कर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा उप मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। बैठक में गांव बचाओ मोर्चा के प्रदेश संयोजक उदयप्रताप राय एडवोकेट ने कहा कि सरकार द्वारा एक वर्षों के कार्यकाल में जनता को कोई राहत नहीं मिली है किसानों की कृषि उपकरण दाम तथा खाद्यान्न बिजली का दाम बढ़ गया भवन निर्माण सामग्री की महंगाई से लोग घर नहीं बनवा पा रहे हैं। इस चुनाव परिणाम से भाजपा को सबक लेना चाहिए तथा मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को तत्काल पद छोड़ देना चाहिए। बैठक में जगन्नाथ सिंह, बाल्मीकि, छोटेलाल गांधी सहित काफी संख्या में गांव बचाओ मोर्चा के सदस्यगण उपस्थित रहे।

