Uncategorized

उत्पल राय ने PM मोदी के मन की बात ग्राम वासियों के साथ सुनी, बांटा कोविड किट

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वह पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार उत्पल राय ने रविवार को अपने आवास मझवारा पर स्थानीय लोगों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की #Man ki baat कार्यक्रम देखते हुए प्रधानमंत्री के बात के समापन के बाद कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमें देश में नरेंद्र दामोदरदास मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि आज देश कोविड को लेकर समस्या में जरूर है लेकिन यह विश्वास है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम इस से बाहर निकल कर विश्व पटल पर जो भारत का मानचित्र देखें हैं उसमें कुछ ही दिनों में फिट बैठेंगे। उक्त अवसर पर केंद्र सरकार के कार्यकाल के 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मेंं अरविन्द शर्मा सदस्य विधान परिषद के सौजन्य व दिशा निर्देश के क्रम में गरीब परिवार को मास्क व कोविड 19 की किट (दवा) का वितरण किया भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *