PM मोदी के कार्यकाल के सफलतम 5+2 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प दिवस के रुप में मनाया गया
■ रविवार 30 मई को जन सेवा का महाअभियान वार्ड क्रमांक 70 में आयोजित
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में केंद्र में दूसरी बार बनी सरकार के सफलता पूर्वक 5+2 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई को मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा गांव-गांव एवं नगरीय क्षेत्रों के हर वार्ड में सेवा का महाअभियान चलाया जा रहा है। सेवा ही संगठन को ध्येय वाक्य मानकर भाजपा के सक्रिय सदस्य लखन परमार एवं अरविंद चंदेल तथा टीम ने मास्क एवं राशन वितरण का आयोजन पंचमूर्ति नगर, शहीद भगत सिंह मंडल वार्ड क्रमांक 70 में लोकप्रिय विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ जी के नेतृत्व एवम मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र झीनीवाल जी के मार्गदर्शन में सेवा दिवस सेवा संकल्प के रूप में आयोजित किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता दिनेश जी पांजरे, रवि राठौर, आयुष जाधम,अमन परमार, जितेंद्र, गणेश, गौरव चौहान, धर्मेंद्र परमार, राजेश जाधम, बंशी राठौर, रवि सोलंकी, दुर्गेश परमार आदि उपस्थित थे। यह जानकारी जितेन्द्र शिवहरे दी।







