अमिला के विवेक इंग्लैंड में मऊ जिले का नाम कर रहे हैं रौशन
मऊ जिले के अमिला बाजार के विवेक कुमार ब्रिटेन में एक सॉफ्टवेयर कंपनी कॉग्निजेंट में काम कर रहे हैं. और अपनी कौशल क्षमता से पूरे जिले का नाम रौशन कर रहे हैं. उनके काम करने की दक्षता के अंग्रेज भी कायल हैं.

विवेक कुमार से अपना मऊ की टीम ने बात की और उनके करिये से जुड़ी जानकारियां हासिल की
विवेक ने अमिला के सरकारी स्कूल से 12वीं तक शिक्षा हासिल की उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा, 12वीं के बाद वो इंजीनियरिंग के पढ़ाई के लिए झांसी पहुंच गए और बुंदेलखंड इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग से बीटेक की पढ़ाई पूरी की.

हालांकि कॉलेज से उनका प्लेसमेंट नहीं हुआ लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और एक प्राइवेट कंपनी में बतौर ट्रेनी की नौकरी ज्वाइन की जहां उन्हें कुछ भी भुगतान नहीं मिलता था. हालांकि वो इस बात से ही खुश थे कि उन्हें सीखने को मिल रहा है, लेकिन हंसी-हंसी में वो कहते हैं कि पैसा तो नहीं मिलता था, लेकिन सुबह शाम चाय जरूर मिल जाती थी.

लेकिन कुछ ही महीनों बाद विवेक की मेहनत रंग लगा और कंपनी ने उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए, उनकी नौकरी पक्की कर दी. जिसके बाद उन्हें सैलरी भी मिलने लगी. वहां करीब ढाई साल काम करने के बाद वो दूसरी कंपनी को ज्वाइन कर लिए और इसी तरह उनका सफर आगे बढ़ता गया, फिलहाल विवेक पिछले दो सालों से ब्रिटेन में हैं और अमिला समेत पूरे जिले के लिए प्रेरणा का श्रोत हैं. विवेक जनपद के युवाओं को हौसला बढ़ाते रहते हैं और जो भी छात्र पढ़ाई को लेकर उनसे सवाल या मदद मांगते हैं वो उनकी जरूर मदद करते हैं. अगर आप भी विवेक से करियर को लेकर सवाल पूछना चाहते हैं तो आप अपना मऊ टीम के मेल आईडी [email protected] पर मेल करके अपना सवाल पूछ सकते हैं और अपना नंबर दे सकते हैं.
हम आपका सवाल उन तक पहुंचा देंगे और उनका जवाब आप तक.
अपना मऊ की टीम भी विवेक के उज्जव भविष्य के लिए उनको शुभकामनाएं देती है.



