अपना जिला

अधिवक्ता पर लाठी डंडे से हमला, मोबाइल छीना, प्राथमिकी दर्ज


मऊ। स्थानीय दीवानी न्यायालय अधिवक्ता पवन राय पर असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। उन्होंने श्री राय की मोबाइल भी छीन लिया। इस मामले में दक्षिण टोला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। इस घटना को लेकर वकीलों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है।
दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार अधिवक्ता चकसादी बहिरबग्गा स्थित अपने खेत पर गए हुए थे। वहां लालचंद से उनकी कहासुनी हो गई। लालचंद ने अपने परिजनों को बुलाकर लाठी डंडे से हमला बोल दिया. इस दौरान अधिवक्ता को काफी गंभीर चोट आई। घायल अधिवक्ता मेडिकल मुआयना करा थाना प्रभारी को तहरीर दी. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर वकीलों में काफी आक्रोश है. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने कहा कि असामाजिक तत्वों की तुरंत गिरफ्तारी हो. गिरफ्तारी न होने पर न्यायिक कार्य अवरुद्ध कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *