Uncategorized

आजमगढ़ में संत गणिनाथ जी महाराज की जयंती समारोह मनायी गयी

आजमगढ़। अखिल भारतीय मध्यदेशीय सभा उ. प्र. इकाई जनपद आजमगढ द्वारा आयोजित, समाज सुधारक, महान संत गणिनाथ जी महाराज की जन्म जयंती समारोह रविवार को नगर के नेहरू हाल में उत्साह पूर्वक मनाया गया। जयन्ती समारोह में प्रमुख रूप से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पारसनाथ गुप्त, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुबेर नाथ गुप्त, मधुबन नगर पंचायत की चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया, शंकर मद्धेशिया, के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता अमिला नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि अजय कुमार गुप्ता ने समारोह को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि समाज से नशाखोरी, दहेज प्रथा, भेदभाव समाप्त करके समता लाना ही संत गणिनाथ जी की आजीवन सोच रहा है. संत गणिनाथ जी सदैव समाज की कुरितियों को समाप्त करने के लिए संघर्ष रत रहे, आज भी उनकी बातो को सत प्रतिशत अपनाने की जरूरत है। समारोह के अंत में आजमगढ जनपद इकाई के अध्यक्ष के रूप में शंकर प्रसाद मद्धेशिया को सर्व सम्मति से चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *