अपना जिला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने केरल बाढ़ पीढ़ितों के लिए चंदा मांगा

बिल्थरारोड / बलिया। केरल में आई भीषण बाढ़ से वहां हर तरफ तबाही का आलम है। बाढ़ की विभिषिका
से हुई बर्बादी से निपटने के लिए तथा बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पूरे देश के लोग अपनी क्षमता के अनुसार सहायता को तत्पर हैं। रविवार को बाढ़ पीड़ितों के सहयतार्थ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने नगर भ्रमण कर व्यवसाइयों से चंदा इकट्ठा करने का कार्य किया । उन्होंने रविवार को स्थानीय रेलवे चौराहे से चंदा इकट्ठा करने की शुरुआत की। स्वयंसेवक दो अलग अलग गुटों में बटकर पूरे नगर का भ्रमण कर लोगों से चंदा इकट्ठा किया। जिसमें लगभग 8 हजार रुपये इकट्ठा किया गया। चंदा मांगने वालों में लाल बहादुर भारती, सतीश चंद तिवारी, विजय सिंह, संजय बरनवाल, सचिन जी, आदित्य नारायण, उपेन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश, सुनील साहनी, नागेश जी, अशोक गुप्ता, आशीष, अमित सिंह, विनोद वर्मा आदि प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *