मऊ स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान
रविवार को मऊ जिले के रेलवे स्टेशन पर दिन के करीब 11 बजे उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक ने आनंद विहार एक्प्रेस के सामने कूद कर अपनी जान गवां दी।
घटना की जानकारी मिलते ही GRP की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया, और जांच में जुट गई,
बाद में युवक की पहचान दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मदनपुरा निवासी फरहान 18 पुत्र जैगम अली के रूप में हुई।
अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि युवक ने खुदकुशी क्यों कि है।
मऊ की GRP पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

