चर्चा में

स्पूतनिक-V की दूसरी खेफ भी भारत पहुंची

सिर्फ 60 हज़ार डोज़ दूसरी खेफ में पहुंची

पहली खेफ में थी वेक्सीन की 1.50 लाख डोज़

देश में वैक्सीनशन अभियान को गति देने की कवायद युद्ध स्तर पर जारी है, इस बीच रूसी वैक्सीन स्पूतनिक की दूसरी खेफ भी भारत पहुंच गई है

हालांकि इस बार सिर्फ 60 हज़ार डोज़ ही भारत को मिली है, जबकि पहली खेफ में 1.50 डोज़ मिली थी

स्पूतनिक की दूसरी खेफ को हैदराबाद में उतारी गई, आपको बता दें कि देश में लगाई जा रही ये पहली विदेशी वैक्सीन है,अभी तक देश में निर्मित कोवैक्सीन और कोविशिल्ड ही लगाई जा रही थी।

अब रूसी वैक्सीन के आने से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही टीकाकरण अभियान को रफ्तार दी जा सकेगी।

क्योंकि खतरनाक कोरोना वायरस से देश को बचाने का यही एक मात्र उपाय दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *