2 शराब तस्कर गिरफ्तार, वाहन में लदे 65 लाख रुपये के अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
मऊ। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह जनपद मऊ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को थाना दोहरीघाट पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली जब थानाध्यक्ष दोहरीघाट पंकज कुमार सिंह मय हमराहियान के देखभाल क्षेत्र के दौरान जरीये मुखबिर की सूचना पर कि ग्राम पूरमोती रोड के उत्तर तरफ बाग में भारी मात्रा में सफेद बोरीयों में नाजायज शराब भरी रखी है अगर जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस बल द्वारा एक साथ एक राय होकर बताये गये स्थान पर दबिश दी गयी तो वहां खड़ी गाड़ी टाटा 407 पिकअप जिसमें सफेद बोरीयों के अन्दर पैकेट में शराब भरी पड़ी हुई है और नीचे भारी मात्रा में बोरीयों में अवैध शराब पड़ी है पुलिस वालों को देखकर लोग भागने लगे तो दौड़ाकर 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया व 01 व्यक्ति अजय यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी रिगवन ककरघंटा थाना मनियर जनपद बलिया फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों ने अपना नाम क्रमशः 01- मंजय कुमार यादव उर्फ मुलायम पुत्र परमहंश यादव निवासी सानी सोनकरा बालपार थाना रघुनाथपुर जनपद सिवान बिहार, 02- राजेश यादव पुत्र ढेवर यादव निवासी सानी सोनकरा बालपार थाना रघुनाथपुर जनपद सिवान बिहार बताया, पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उपरोक्त गाड़ी चोरी की है इसी से हम लोग इस नाजायज शराब को कई जगहों से बिहार प्रान्त में सप्लाई करते हैं। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के विरूध्द थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 201/18 धारा 60,63,72 आबकारी अधिनियम व 272,273,41,411,419,420,467,468,471 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया गया ।
बरामदगी-
1. 1 अदद चार पहिया वाहन टाटा 407 पिकअप नं0 यूपी 53 ई 2876
2. 268 बोरी में 804 पेटी कुल 38592 शीशी क्रेजी रोमियो (अरूणांचल प्रदेश निर्मित)
3. 07 किग्राम यूरिया, 05 किग्रा फिटकरी, 6 किग्रा 500 ग्राम नौसादर ।
4. 20-20 लीटर के दो गैलन नाजायज अपमिश्रित कच्ची शराब ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-
1. मंजय कुमार यादव उर्फ मुलायम पुत्र परमहंश यादव सा0 सानी सोनकरा बालपार थाना रघुनाथपुर जिला सिवान बिहार
2. राजेश यादव पुत्र ढेवर यादव सा0 सानी सोनकरा बालपार थाना रघुनाथपुर जिला सिवान बिहार ।
वांछित अभियुक्त-
1. अजय यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव नि0 रिगवन ककरघंटा थाना मनियर जिला बलिया उ0प्र0।
गिरफ्तारकर्ता टीम-
1. उप निरीक्षक पंकज कुमार सिंह (थानाध्यक्ष दोहरीघाट),2. उप निरीक्षक अमित मिश्रा (प्रभारी स्वाट टीम प्रथम),3. उप निरीक्षक बी0के0 सिंह (प्रभारी स्वाट टीम द्वितीय),4. उप निरीक्षक धर्मराज यादव (थाना दोहरीघाट),5. उप निरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा (थाना दोहरीघाट),6. आ0धर्मेन्द्र सिंह (थाना दोहरीघाट),7. आ0देवेश सिंह (थाना दोहरीघाट),8. बृजेश यादव (थाना दोहरीघाट),9. रमेश गौड़ (थाना दोहरीघाट),10. आ0बसन्तलाल (थाना दोहरीघाट),11. आ0अनिल यादव (स्वाट टीम प्रथम),12. आ0सर्वेश कुमार (स्वाट टीम प्रथम),13. आ0तौसिफ खाँ (स्वाट टीम प्रथम),14. आ0अवधेश यादव (स्वाट टीम प्रथम),15. आ0संजय सिंह (स्वाट टीम प्रथम),16.आ0चालक बब्बन चौहान (स्वाट टीम प्रथम),17. आ0जवाहर सरोज (स्वाट टीम द्वितीय),18. आ0अजय यादव (स्वाट टीम द्वितीय),19. आ0सुशील यादव (स्वाट टीम द्वितीय),20. आ0नीरज शर्मा (स्वाट टीम द्वितीय),21. आ0शैलेन्द्र कन्नौजिया(स्वाट टीम द्वितीय),22. आ0चालक शत्रुध्न यादव।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्साहवर्धन हेतु पुलिसकर्मीयों की टीम को 10000/- रु0 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

