चर्चा में

यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर 9 व 11 का रजिस्ट्रेशन शुरू

इलाहाबाद। यूपी बोर्ड के तकरीबन 27 हजार स्कूलों में वर्तमान 2018-19 सत्र में कक्षा 9 व 11 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बोर्ड की वेबसाइट पर मंगलवार देरशाम शुरू हो गया। अगस्त के तीसरे सप्ताह तक पंजीकरण होगा और इसी के आधार पर 2020 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में परीक्षार्थी शामिल होंगे।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए पंजीकरण अपडेट करने की प्रक्रिया दो-तीन दिन में शुरू होगी। स्कूलों के प्रधानाचार्य जमा किए पंजीकरण शुल्क की सूचना व छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों को वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड करेंगे। बोर्ड की ओर से जल्द रजिस्ट्रेशन के लिए टाइम टेबल जारी किया जाएगा। पिछले साल टेंडर प्रक्रिया में बदलाव के कारण दो सितंबर को रजिस्ट्रेशन शुरू हो सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *