अपना जिला

Western union के रमजान माह के लकी ड्रा में ग्राहक का निकला 5gm सोने का सिक्का व आयरन

मऊ। वेस्टर्न यूनियन विदेशों में कार्यरत भारतीय लोगों को विदेशों से भारत वर्ष में पैसा भेजने का सबसे सरल, सुविधाजनक और सुरक्षित तरीका है । वेस्टर्न यूनियन के अधिन सुप्रीम सिक्योरिटी सर्विसेज लिमिटेड विगत क‌ई वर्षों से ग्राहकों के उत्साह वर्धन और उनकी खुशियों को बढाने और खुद को ग्राहकों के पर्व की खुशियों में सम्मिलित करने के लिए तरह तरह की योजनाएं क्रियान्वित करती रहती है। इसी क्रम में सुप्रीम सिक्योरिटी सर्विसेज लिमिटेड द्वारा रमजान माह में राष्ट्रीय स्तर पर लकी ड्रा की योजना चलाई थी। जिसका लकी ड्रा दिल्ली में किया जा रहा था। जिसके अन्तर्गत म‌ऊ नगर के मुन्शीपुरा पुराना सेल्स टेक्स रोड रामगोपाल मार्केट स्थित न्यू प्रदीप इण्टरप्राइजेज के एक महिला ग्राहक को इलेक्ट्रिक आयरन और एक पुरुष ग्राहक का पाँच ग्राम सोने का सिक्का निकला था । जिसको सुप्रीम सिक्योरिटी सर्विसेज लिमिटेड के रीजनल मैनेजर श्री हरीश शाह और एरिया मैनेजर श्री अरुण मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में प्रतिष्ठान के संचालक प्रदीप कुमार पाण्डेय द्वारा ग्राहकों को देकर सम्मानित किया गया । लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कार पाकर ग्राहक खुशी से प्रफुल्लित हो उठे। रीजनल मैनेजर से ग्राहकों ने बताया कि इस क्षेत्र की यह सबसे पुरानी प्रतिष्ठित और विश्वसनीय दुकान है और इस पर ग्राहकों की सुविधा व सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाता है और यहाँ महिला ग्राहक भी निःसंकोच आकर सेवाएं प्राप्त करती हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *