अपना जिला

डा. चौधरी राकेश व डा. एके सिंह के आर्थिक सहयोग से दो लावारिस शवों का हुआ अन्तिम संस्कार

मऊ। जिला चिकित्सालय मऊ में तैनात चिकित्सक डा. चौधरी राकेश (सर्जन )व डा. ए. के. सिंह (एनेसथेटिस्ट ) के आर्थिक सहयोग से जनपद में पुलिस प्रशासन को मिले दो लावारिस शवों का अन्तिम संस्कार किया गया।
जानकारी के मुताबिक थाना दोहरीघाट मऊ पुलिस द्वारा अन्तिम संस्कार हेतु पी. एम. न. 205/2022 एवं 206/2022 के तहत अन्तिम संस्कार हेतु देवाश्रम को सौंपे गए दोनों लावारिस हिन्दू पुरुष के शवों की, लावारिस शव यात्रा, लाश घर मऊ से दिनांक 07.06.2022 को जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर सर्वेश्वरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची। जहाँ दोनों शवों को अपरान्ह 02:30 बजे एक साथ क्रमशः देवाश्रम के प्रबन्ध निदेशक पी. एन. सिंह व देवाश्रम के जिला सलाहकार मऊ डा. आशुतोष राय द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई । अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च जिला चिकित्सालय मऊ के चिकित्साधिकारीगण क्रमशः डा. चौधरी राकेश व डा. ए. के. सिंह द्वारा वहन किया गया।
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में नमो नारायण सिंह, दया राम यादव, श्रीराम नाथ राम, अमरेश, हंसनाथ, कल्पनाथ, जीतेन्द्र, फूल चंद, मुन्ना बरैठा, बादशाह सहित श्री लाल चंद सम्मिलित रहे ।
उपरोक्त दोनों लावारिस शवों का अस्थि कलश शवों के ज्ञात होने व उनके परिजनों के पहुंचने तक देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *