अपना भारत

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने सांसद गणेश सिंह का गुलदस्ता भेंटकर किया अभिवादन

सतना। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने सांसद गणेश सिंह को भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित होने पर प्रथम नगर आगमन पर गुलदस्ता भेट करते हुए उनका अभिवादन किया। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश मुख्य महासचिव राजकुमार बजाज के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में सांसद गणेश सिंह को मिठाई खिलाई और गुलदस्ता भेटकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर पत्रकार महासंघ के संभागीय उपाध्यक्ष देवेन्द सत्यवानी, वरिष्ठ पत्रकार राकेश श्रीवास्तव, शिवाकांत कुशवाहा, पुष्पराज सिंह, मनीष सिंह, मो. हुसैन व दिलीप शर्मा सहित कई पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। ज्ञातव्य हो कि पूरे देश में मात्र दो सांसदों को भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सांसद गणेश सिंह को यह पुरस्कार मिलने से सतना जिला गौरान्वित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *