व्यापारियों के हितों की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ूंगा : अनूप शुक्ला
■ प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में आज जनपद मऊ में उद्यमी सम्मान समारोह, सम्पन्न
मऊ।आज प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के तत्वाधान में ताजोपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लॉट D 51 पर उद्यमी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल उद्यमी सम्मान समारोह की अध्यक्षता व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला रहें। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के विशिष्ट अतिथि नगर चेयरमैन तय्यब पालकी व सर्राफा मंडल के जिलाध्यक्ष विजय सर्राफ जी रहें। उद्यमी सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनूप शुक्ला व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों की सात सूत्रीय मांगों पर विचार किया और भरोसा दिलाया कि मैं मुख्यमंत्री महोदय तक यह बात पहुँचा कर इसका समाधान भी कराऊंगा साथ ही शासन में विराजमान उन अधिकारियों से चाहूंगा कि उद्यमों,उद्यमियों की किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उसको विशेष रूप से ध्यान दें क्यो कि किसी भी देश के विकास में उद्यम व उद्यमियों के विशेष योगदान होता है।
विशिष्ट अतिथि तय्यब पालकी ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारियों व इंडस्ट्रीयल इकाइयों के हितों के लिए हम सदैव तैयार रहेंगे।हमारे द्वारा शासन,प्रशासन को मऊ ताजोपुर की इंडस्ट्रियल एरिया नगर पालिका में करने के लिए पत्र दिया गया है ताजोपुर की इंडस्ट्रियल एरिया आधा नगरपालिका और आधा ग्रामीण क्षेत्र में आती है। मैं चाहता हूं कि सरकार पूर्ण रूप से इसको नगर पालिका में दें। यहां का मेंटेनेंस चार्ज जो उद्यमियों से लिया जाता है। हालांकि किसी भी तरह का संतोषजनक कार्य नही होता है यदि यह नगरपालिका के इकाई में कर दी जाती है तो मैं यहां की व्यवस्था काफी बेहतर करने का प्रयास करूंगा। कार्यक्रम में बदरुद्दीन आलम प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला जी नगर अध्यक्ष प्रवीण मिश्र एवं सचिव मांधाता राय,मंगलम इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर राकेश उपाध्याय, अमृतनीर सहित अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान से युवा नेता अश्वनी सिंह सोनू,श्री रामजायसवाल,अभिषेक मिश्र (एडवोकेट),मनीष वर्मा,विनीत अग्रवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह द्वारा सभी लोगों को धन्यवाद देकर समाप्त किया गया।

