अपना जिला

तीन सगे भाई की लाश एक साथ उठी तो बह निकली आशूओं की धारा

■ हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने बाइक से जा रहे थे गाजीपुर

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के मई गांव व आसपास के इलाके में तीन सगे भाईयों की मौत ने लोगो को दहला कर रख दिया। जब तीनों भाईयों की लाशे एक साथ उठी तो मौके पर मौजूद लोगो की आंखो से आशूओं धारा बह निकली। फिलहाल किसी तरह से मृतको के पिता ने कलेजे पत्थर रखकर मुखाग्नि दिया तो एक बार फिर से करूंणा क्रंदन से जनसमूह गमगीन हो गया।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के मई गांव का माहौल तो शुक्रवार की शाम उसी समय से गमगीन था जब तीन सगे भाइयों की हादसे में मौत की मनहूस खबर आई थी, लेकिन शनिवार की सुबह तीनों की एक साथ शवयात्रा निकली तो मजबूत कलेजे वालों की भी आंखों से आंसू टपकने लगे। गांव के अधिकतर घरों में चूल्हे नहीं जले। मई गांव के टुटवा पुरवा निवासी बाबूलाल राम फायर ब्रिगेड अकबरपुर में दारोगा के पद पर तैनात हैं। उनकी आठ संतानों में चार पुत्र व चार पुत्रियों में सबसे बड़े बेटे राजेंद्र (35) तीसरे नंबर के मुकेश (24) व सबसे छोटे आशीष (17) की हादसे में मौत हो गई। दूसरे नंबर के पुत्र राकेश (28) हैं। राजेंद्र की शादी हो चुकी थी। अन्य अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पुत्रियों में दो रीमा व अनीता की शादी हो चुकी है जबकि चंचल व रागिनी के अभी हाथ पीले होने हैं। सुबह पोस्टमार्टम के बाद तीनों भाइयों के शव घर लाए गए तो मां बदामा देवी धाड़ें मारकर रोते हुए बेसुध हो गई। चारों बहनों को शवों से लिपटकर रोते देख किसी का कलेजा फट गया। गोमती में एक साथ जली तीन सगे भाइयों की चिता। आशीष को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने बाइक से राजेंद्र प्रसाद व मुकेश लेकर गाजीपुर जा रहे थे। चंदवक-गाजीपुर मार्ग पर पतरहीं बाजार में पेट्रोल पंप के पास बेकाबू स्कार्पियो ने तीनों को रौंद दिया। राजेंद्र व आशीष गौतम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बुरी तरह से घायल मुकेश ने सीएचसी बीरीबारी से रेफर किए जाने पर मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *