अपना जिला

साहित्य, विज्ञान, संस्कृति, कला, पर्यटन व मानविकी को समर्पित मासिक ई-पत्रिका वीथिका का लोकार्पण

मऊ । साहित्य, विज्ञान, संस्कृति, कला, पर्यटन व मानविकी को समर्पित मासिक ई-पत्रिका वीथिका का लोकार्पण यशिका भवन, सहादतपुरा, मऊ में अतिथियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।

पत्रिका के प्रबन्ध सम्पादक सुमीत उपाध्याय ने इस अवसर पर पत्रिका की शैली व उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वीथिका विशाल भारतीय संस्कृति व इसके समस्त पहलुओं को वैश्विक पटल पर तकनीकी के साथ नयी दुनिया के समक्ष रखेगी । पत्रिका को देश-विदेश से विद्वानों, वैज्ञानिकों, साहित्यकारों के अनुभवजनित और ज्ञानपरक लेखों के साथ युवा रचनाकारों की नयी सोच को मिलाकर बनाया गया है |

इस अवसर पर पत्रिका की प्रधान सम्पादक अर्चना उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मऊ जैसे छोटे से शहर में वीथिका का प्रकाशन कर काफ़ी ख़ुशी हो रही है। उन्होंने उद्घाटन के अवसर पर सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सम्पादक मण्डल के सदस्य सत्यप्रकाश सिंह एडवोकेट, नन्दलाल विश्वकर्मा, सुनल्व कम्प्यूटर से श्रीमती सुनीता विश्वकर्मा, श्रीमती अर्चिता उपाध्याय तथा संरक्षक अखिलेश उपाध्याय उपस्थित रहे ।

विविध विषयों, कलाओं को सामने लाते लेख, कहानियां व कवितायें आप वीथिका की वेबसाईट www.vithika.org पर पढ़ सकते हैं । आप इसी वेबसाईट से पत्रिका डाउनलोड भी कर सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *