अपना जिला

मऊ विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ द्वारा पौधारोपण किया गया


मऊ। विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ जनपद मऊ के द्वारा मऊ में दशईं पोखरा स्थित गोपाल गोशाला में आम, अर्जुन, सागौन आदि वृक्षों के पौधों को लगाया गया तथा गोशाला की देखरेख एवं प्रबंध के लिए विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ जनपद मऊ की महिला प्रमुख नेहा कपूर तथा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग राशि भी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से काशी प्रांत के महामंत्री बृज किशोर, जिला प्रमुख राजेश, महिला प्रमुख श्रीमती नेहा, युवा प्रमुख धर्मेंद्र, राजेश, संतोष, श्रीमती मधु राय, श्रीमती सुनीता, श्रीमती पूजा राय, श्रीमती राधा, नितीश, वैभव, नीरज आदि पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अप्रतिम योगदान रहा। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति जिला प्रमुख राजेश ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *