चर्चा में

पुष्कर सिंह धामी बने उतराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री, आइए जाने कौन है धामी

( आनन्द कुमार )

देश की राजनीति में अचानक एक नाम तेजी से ऐसा उभरा कि किसी को कानों कान तक उस चेहरे की भनक ना लगी। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व कई वरिष्ठ चेहरे को दरनिकार करते हुए युवा चेहरा पुष्कर सिंह धामी को उतराखंड का मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर प्रदेश की राजनीति में हलचल ला दी है। 45 वर्ष के युवा चेहरा जो वर्षो से सामाजिक व राजनैतिक गतिविधियों में लग कुछ अलग करने की चाह रखता है। जिसके मनोमस्तिष्क में है कि उत्तराखंड सिरमौर बन भारत वर्ष में देवभूमि उत्तराखंड विकास के समस्त मानकों के आधार पर नं. एक राज्य बने। वह युवा सामाजिक व राजनैतिक ककहरा को बड़े आराम से लम्बे समय से पढ़ता आ रहा है। वह अपने मनो मस्तिष्क में कुछ अलग करने की चाह को गढ़ता आ रहा है। उसपर भाजपा ने विश्वास करते हुए उन्हें उतराखंड की जिम्मेदारी सौंपी है। अब देखना होगा, समय देना होगा पुष्कर सिंह धामी को नये उतराखंड के सृजन के लिए विकास के लिए। बेटे के मुख्यमंत्री बनने की खबर मिलते ही मां की आंखों में खुशी आंसू छलक पड़े मां ने आंसू पोंछते हुए बताया कि लोग कहते थे कि उनका बेटा एक दिन सीएम बनेगा और आज वह दिन आ गया है। मां ने कहा काश आज पुष्कर के पिता जिवित होते तो बेटे को मुख्यमंत्री बनते देख कितना खुश होते। पत्नी गीता धामी भी आत्मविश्वास से लबरेज हैं उन्होंने कहा, ”पुष्कर अपनी जिम्मेदारी से ज्यादा काम करेंगे। मुख्यमंत्री बनने का समाचार मिलते ही खटीमा सहित पूरे उतराखंड में लोग खुश हैं।


आइए जाने पुष्कर सिंह धामी कौन है। 16 सितंबर 1975 को उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जनपद में कनालीछीना ब्लाक के टुंडी गांव में जन्में पुष्कर सिंह धामी के पिता का नाम स्व. शेर सिंह धामी है। आपके पिता सेना से रिटायर्ड थे। आपकी माता का नाम श्रीमती विशना देवी है। आपकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी से दो पुत्र दिवाकर व प्रभाकर हैं। पुष्कर सिंह धामी का कर्म क्षेत्र खटीमा उधम सिंह नगर रहा है।

पुष्कर सिंह धामी का शैक्षणिक जीवन…
लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर, मानव संसाधन प्रबंधन और औधोगिक संबंध , एलएलबी, डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (सामाजिक जीवन) से किए हैं।

सामाजिक जीवन में आपका योगदान…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग प्रशिक्षित स्वयंसेवक, संघ आयु 32 वर्ष, विश्वविद्यालय स्तर ( लखनऊ विश्वविद्यालय) से प्रांतीय स्तर (अवध प्रांत) तक दायित्वान कार्यकर्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 10 वर्ष कार्यक्षेत्र उत्तर प्रदेश रहा है।

आपका राजनैतिक जीवन…
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष लगातार दो बार वर्ष 2002 से 2008 तक।
विशेष कार्यधिकारी मुख्यमंत्री उतराखंड वर्ष 2001-2002
उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त शहरी अनुश्रवण समिति उतराखंड।
विधायक खटिमा उतराखण्ड लगातार दो बार वर्ष 2012 से अब तक।
प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उतराखंड 2016 से अब तक
मुख्यमंत्री उतराखंड सरकार 03 जुलाई 2021 से…

सामाजिक व राजनैतिक उद्देश्य…
उतराखंड के अंतिम छोर में खड़े हुए हर उतराखंडी को बुनियादी सुविधाएं माल सके।
उतराखंड बने सिरमौर ।
देवभूमि उतराखंड भारतवर्ष में विकास के समस्त मानकों के आधार पर नंबर एक का राज्य बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *