खास-मेहमान

MAU निवासी ATS के डिप्टी SP व सिंघम के नाम से मशहूर विपिन राय को शौर्य चक्र पुरस्कार

#Vipin Kumar Rai

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जांबाज पुलिस ऑफिसर, एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन कुमार राय को यूपी के डीजीपी द्वारा बहादुरी और कर्तव्य निष्ठा के लिए प्रतिष्ठित शौर्य चक्र से लखनऊ पुलिस हेड क्वार्टर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। विपिन कुमार राय जनता के बीच सिंघम के नाम से मशहूर है। 26 जनवरी 2022 को 73 वें गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर सराहनीय कार्यों के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त कमेंडेशन डिस्क सिल्वर अपर पुलिस महानिदेशक, एटीएस, उत्तर प्रदेश, लखनऊ डा0 जी0के0 गोस्वामी के द्वारा एटीएस मुख्यालय पर प्रदान किया।

मऊ के हैं मूल निवासी…

विपिन कुमार राय मऊ जनपद के घोसी तहसील के अमिला बाजार भट्टमिला गांव के मूल निवासी हैं। इनके पिता का नाम रामाश्रय राय व माता का नाम श्रीमती गीता राय है। विपिन राय अपने कार्य व कर्तव्य के प्रति लोगों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं।

पुलिस विभाग के रियल सिंघम के नाम से हैं मशहूर…

वैसे तो आपने फिल्मी पर्दे पर सिंघम के रूप में कई चेहरे देखे होंगे, लेकिन विपिन कुमार राय रियल लाइफ के पर्दे वाले हीरो नहीं बल्कि वर्दी वाले रियल हीरो हैं। वे अपनी इसी छवि से सिंघम के नाम से मशहूर हैं। अपराधी उनसे कांपते हैं।

कई बड़ी कार्यवाहियों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका…

अवैध धर्मांतरण, मानव तस्करी, अवैध रोहिंग्या और फेक करेंसी आदि पर कई बड़ी कार्रवाईयां, कई बड़े आपराधिक गिरोहों का पर्दाफाश व मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तार के अलावा पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर तथा अन्य जगहों से एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन कुमार राय द्वारा किए गए बहुत से ऐसे कार्य हैं जो देशहित, जनहित व पुलिस हित में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। जिसके लिए वे खासकर पर जाने जाते हैं।

मिल चुका है कई सम्मान…

विपिन कुमार राय को उनके सराहनीय कार्यों के लिए पहले भी कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उनमें से एक इंटरनेशनल यूथ आईकॉन पुरस्कार भी शामिल है जो उत्तराखंड सरकार द्वारा विपिन कुमार राय को मिला है। आज गणतंत्र दिवस पर डीजीपी उत्तर प्रदेश द्वारा शौर्य पुरस्कार मिला।

विपिन कुमार राय के फेसबुक पेज को देखें…

https://www.facebook.com/vipin.rai123

#ATS DEPTY SP VARANASI VIPIN KUMAR RAI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *