800 पेटी विदेशी शराब के साथ 2 गिरफ्तार
पुलिस की तमाम प्रयासों के बावजूद शराब तस्करी का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है…हालांकि पुलिस अपने स्तर पर लगातार शराब तस्करों पर नकेल कसने में जुटी हुई है…इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस और आबाकारी विभाग को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है…दोनों टीमों के संयुक्त प्रयास से शराब तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है…शनिवार को मथुरा की फरह पुलिस और आबाकारी टीम ने पंजाब से लायी जा रही 800 पेटी विदेशी शराब समेत 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है….और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है…आरोपियों के पास से बरामद शराब की बाजार कीमत लगभग 55 लाख रुपये बताया जा रहा है.

