खास-मेहमान

संविधान क्लब में वर्षा भिवगड़े को मिला ऑनरेरी डॉक्टरेट अवॉर्ड

मीडिया जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्षा भिवगड़े को मानद डॉक्टरेट से सम्मान

संविधान क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित ग्रैंड अवॉर्ड सेरेमनी में मिला सम्मान

डोंगरगढ़ । सल्यूट अचीवर्स ऑनरेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य ग्रैंड अवॉर्ड सेरेमनी में मीडिया जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्षा भिवगड़े को मानद डॉक्टरेट (ऑनरेरी डॉक्टरेट अवॉर्ड) से सम्मानित किया गया। यह गरिमामयी समारोह 27 दिसंबर 2025 को संविधान क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में संपन्न हुआ।

गौरतलब है कि वर्षा भिवगड़े रेडियो स्पार्क की डायरेक्टर हैं। वे एक सशक्त पत्रकार, रेडियो जॉकी, न्यूज़ एंकर, लेखिका और कवयित्री के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखती हैं। मीडिया और साहित्य के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका के साथ-साथ उनके नाम कई वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज हैं।

साहित्य और मीडिया में बनाई अलग पहचान

वर्षा भिवगड़े को इससे पूर्व छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। अब तक उनकी 9 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें से तीन पुस्तकें “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में नामांकित हैं। उनकी चर्चित कृतियों में “कोरोना की अनकही दास्तां” और “हे पवन” विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।

प्रदेश और देश के लिए गौरव

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ तहसील, जिला राजनांदगांव की निवासी वर्षा भिवगड़े की यह उपलब्धि न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता मीडिया, साहित्य और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में कार्य कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *