रचनाकार

लखनऊ में आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति पटल द्वारा कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन

“मेरे राघव” पुस्तक का विमोचन भी हुआ

लखनऊ।28 दिसंबर 2025 को हिंदी मीडिया सेंटर, होशड़िया चौराहा, गोमतीनगर, लखनऊ में आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति पटल द्वारा भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर “मेरे राघव” पुस्तक का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष एवं संस्थापिका डॉ. अलका गुप्ता ‘प्रियदर्शिनी’ थीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. उषा सिन्हा (लखनऊ) और विशिष्ट अतिथि के रूप में अन्य सभी कवि एवं कवयित्रियों को आमंत्रित किया गया। उपस्थित साहित्यकारों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:

  • डॉ. रेखा गुप्ता – रामजी
  • श्रीमती ऋतु श्रीवास्तव – बेटी चली ससुराल माँग में सेंदुर है
  • डॉ. माधवी मिश्रा – प्रेम का एक कठिन इतिहास रचा रचनाकारों ने
  • अदिति प्रभाकर ‘सारा’ – मैं तो हूँ श्री राम की गुजारिश
  • डॉ. हरी प्रकाश ‘हरि’, डॉ. अनुराधा पाण्डेय ‘अन्वी’, पूर्णिमा संघी बंसल, गीता रस्तोगी ‘गीतांजलि’, शालिनी राय ‘शैली’, अजीतसिंह शामली, सुरेश चन्द्र गुप्ता ‘श्याम’ – अपनी सुन्दर रचनाएँ प्रस्तुत कीं।

सभी कवियों और कवयित्रियों को शाल्यार्पण, फ्रेम, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

संस्थापिका डॉ. अलका गुप्ता ‘प्रियदर्शिनी’ ने माँ वीणा पाणि की वंदना प्रस्तुत की और कार्यक्रम का संचालन भी स्वयं किया, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और दिव्यता में वृद्धि हुई। दूर-दूर से आए साहित्यकारों ने एक-दूसरे की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और सभी ने ‘प्रियदर्शिनी’ को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

सभी उपस्थित कवियों और अतिथियों ने आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति पटल और डॉ. अलका गुप्ता का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *