उत्तर प्रदेश

देवर ने हथौड़ा से सिर पर प्रहार कर की अपने डाक्टर भाभी की हत्या

मऊ में देवर द्वारा भाभी की हत्या की खबर के बाद वाराणसी में भी बुधवार की दोपहर देवर ने महिला चिकित्सक भाभी की सिर में हथौड़ा मारकर हत्या करने का समाचार आ रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हत्यारे देवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मामला सिगरा थाना क्षेत्र के चंद्रिका नगर कॉलोनी का है। दत्ता डाइगोनोस्टिक सेंटर चलाने वाली डॉ. सपना गुप्ता दत्ता की देवर अनिल कुमार दत्ता ने हत्या कर दी। हथौड़े से इतना जोरदार प्रहार किया कि सिर फट गया। पूरा फर्श पर खून फैल गया और कमरे की दीवारों में खून के छींटे लग गए।
मौके पर एसीपी चेतगंज और सिगरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका जता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *