काम की बात

राजघाट (मालवीय) पुल पर मरम्मत कार्य के चलते 20 दिसंबर से 13 जनवरी तक ट्रैफिक डायवर्जन

वाराणसी। यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार मोहनसराय–दीनदयाल उपाध्याय मार्ग (कैंट से पड़ाव मार्ग) पर स्थित मालवीय पुल (राजघाट पुल) के ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत के कारण 20 दिसंबर 2025 से 13 जनवरी 2026 तक दिन-रात यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

अनुमन्य यातायात

  • नमो घाट से पड़ाव चौराहा एवं पड़ाव से नमो घाट की ओर केवल पैदल और दोपहिया वाहन चल सकेंगे।
  • स्कूल बसें
    • नमो घाट → पड़ाव: सुबह 09:00 से 10:00 बजे
    • पड़ाव → नमो घाट: दोपहर 01:30 से 02:30 बजे
  • रामनगर की ओर से ऑटो, ई-रिक्शा, चारपहिया वाहन, एम्बुलेंस व स्कूल बसों का आवागमन सामने घाट पुल से होगा।

प्रतिबंध

  • निर्धारित शर्तों के अतिरिक्त राजघाट एवं सामने घाट पुल से सभी प्रकार के सवारी वाहन व हल्के-भारी मालवाहक प्रतिबंधित रहेंगे।
  • राजघाट पुल पर दोपहिया वाहन और निर्धारित समय की स्कूल बसों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

डायवर्जन व्यवस्था

  • चंदौली से वाराणसी एवं वाराणसी से चंदौली आने-जाने वाले हल्के व भारी मालवाहक व बसें
    रामनगर चौराहा → टेंगड़ा मोड़ → विश्व सुंदरी पुल → डाफी टोल प्लाजा → अमरा अखरी → मोहनसराय/चंदौली → पंचपेड़वा रिंग रोड के रास्ते आवागमन करेंगे।

विशेष व्यवस्था

  • ट्रॉमा सेंटर व मालवीय चौराहे पर दबाव कम करने हेतु विश्व सुंदरी पुल–डाफी टोल प्लाजा के बीच लौटूबीर अंडरपास पर जर्सी बैरियर लगाया जाएगा, जिससे बीएचयू/ट्रॉमा सेंटर आने वाले मरीजों को जाम से राहत मिल सके।
  • स्कूल बस संचालन के दौरान संबंधित सर्किल प्रभारी मौके पर रहकर समन्वय करेंगे।
  • 19 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:00 से 03:00 बजे तक ड्राई रन कराया जाएगा।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

यातायात हेल्पलाइन: +91 7317202020

सूचना जारी दिनांक: 18 दिसंबर 2025

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *