अपना जिला

वेतन विसंगति को लेकर, वित्त लेखाधिकारी से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल

वाराणसी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पाण्डेय “शेखर” के नेतृत्व में वित्त एवं लेखाधिकारी अनूप मिश्रा से मिला एवं उनसे शिक्षकों के डीए एरियर से विगत वर्षों में की गई एनपीएस कटौती को नियोक्ता अंशदान के साथ एनपीएस खाते में भेजने, एनपीएस आच्छादित शिक्षकों की वित्तीय सुरक्षा के लिए उनके वेतन से बकाया एनपीएस की कटौती करने एवं उसे नियोक्ता अंशदान के साथ शिक्षकों के एनपीएस खाते में भेजने, विशिष्ट बीटीसी 2009 व बीटीसी 2011 बैच के शिक्षकों की चयन वेतनमान की विसंगति जिसमें वरिष्ठ शिक्षक का वेतने अपने से कनिष्ठ शिक्षक के वेतन से कम है को दूर करने तथा शिक्षकों का बकाया एरियर भुगतान करने के लिए वार्ता किया।

जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पाण्डेय ने वित्त लेखाधिकारी को बताया कि जनपद में चार हजार से ज्यादा अध्यापक एनपीएस के अंतर्गत आते हैं जिनकी पिछले तीन साल से एनपीएस कटौती हो रही है परंतु उनके डीए एरियर से की गई एनपीएस कटौती को अभी तक एनपीएस खाते में नहीं भेजा गया तथा तीन साल पुर्व के वेतन से बकाया एनपीएस की कटौती भी नहीं की जा रही है जिसे शीघ्र कटौती करके नियोक्ता अंशदान के साथ एनपीएस खाते में भेजा जाय, जिसे वित्त लेखाधिकारी ने स्वीकार करते हुए डीए एरियर से की गई एनपीएस को शिक्षकों के खाते में भेजने के लिए संबंधित पटल सहायक को निर्देशित किया तथा ऐसे सभी अध्यापक जिनके पिछले वेतन से बकाया एनपीएस कटौती नहीं हुआ है का आगणन कराकर शीघ्र ही कटौती कराने का आश्वासन दिया।

कार्यकारी जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने बताया कि विशिष्ट बीटीसी 2009 एवं बीटीसी 2011 के चयन वेतन विसंगति के विषय पर वित्त लेखाधिकारी ने वित्त लेखा नियंत्रक एवं निदेशक बेसिक शिक्षा से मार्गदर्शन के लिए पत्र लिख रखा है तथा शिक्षकों के बकाया एरियर पर वित्त लेखाधिकारी ने इसी माह सभी एरियर के भुगतान का आश्वासन दिया है।

वित्त एवं लेखाधिकारी से मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी के जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पाण्डेय के साथ कार्यकारी जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश, जिला महामंत्री आनंद कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजन सिंह,जिला सह मीडिया प्रभारी शशिभूषण त्रिपाठी तथा चोलापुर ब्लाक अध्यक्ष पवन सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *