उत्तर प्रदेश

केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटा आठ की मौत कई घायल, योगी ने जताया दु:ख

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक वायलर फट गया जिससे घटना में 8 लोगों के मौत हो गई तथा कई लोगों को घायल बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है उन्होंने अपनी पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त तथा कहा कि प्रशासन तत्काल लोगों की सहायता करें। घटनास्थल पर मुख्यमंत्री cmyogi के आदेश के बाद उच्च अधिकारियों का जमावड़ा लगा है।

बताते चलें कि हापुड़ जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र के यूपी एसआईडीसी के एरिया में स्थापित एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार को अचानक बॉयलर फट गया। घटना के बाद 8 लोगों की मौत हो गई एवं कई लोग उसके चपेट में आकर घायल हो गए लोग बताते हैं कि धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की कई फैक्ट्रियों के टिन सेट छत उड़ गए सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी दमकल के साथ पहुंच गए और फैक्ट्री में लगे आप पर किसी तरह काबू पाएं। घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मेरठ जोने के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने इन के बारे में पुष्टि की है। वहीं 20 से अधिक लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। उनका व्यक्त किया जा रहा है कि अभी वहां बहुत लोग फंसे हो सकते हैं वहीं घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल पीड़ितों की सहायता का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *