कानपुर की निधि के साथ हुए रेप एवं हत्या को लेकर घोसी में कैंडल मार्च, न्याय का मांग

घोसी। कानपुर में एक लड़की के साथ हुए रेप एवं हत्या को लेकर सोनकर समाज के लोगों ने शुक्रवार की देर रात्रि में कैंडल मार्च निकाल कर प्रशासन से न्याय दिलाने का मांग किया ।
घोसी नगर के कस्बा खास से सोनकर समाज के लोगों ने शुक्रवार की देर रात में कानपुर निवासिनी कुमारी निधि सोनकर के साथ हुए रेप एवं हत्या को लेकर कैंडल मार्च निकाल कर न्याय का मांग करते हुए आरोपियों /दोषियों को फांसी दिए जाने का वकालत किया।
यह जुलूस कस्बा खास से प्रारंभ होकर नारे बाजी करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा मझवारा मोड़ पहुंचा।इसके बाद नेशनल हाइवे से होते हुए तहसील ,रेलवे स्टेशन और मधुबन मोड़ पहुंच कर जुलूस जनसभा में तब्दील हो गया ।जहा पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाजसेवी मुन्ना प्रसाद गुप्त एवं सुबास सोनकर ने कहाकि आज बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं ।कानपुर के निधि सोनकर के साथ हुए घटना ने यह सिद्ध कर दिया कि अपराध रोकने में प्रशासन पूरी तरह असफल है ।इस घटना में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी सजा दी जाये। इस अवसर पर मुन्ना प्रसाद गुप्त,सुबास सोनकर,विक्रम सोनकर ,देवचंद सोनकर ,राजेश सोनकर ,पारस सोनकर ,कन्हैया सोनकर ,श्यामसुंदर सोनकर ,कुलदीप आदि उपस्थित रहे।


