अपना जिला

घोसी में कर्मचारियों की बैठक में एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग

घोसी/मऊ। स्थानीय तहसील के सभागार में राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को लेकर अटेवा के तत्वावधान एक बैठक लेखपाल संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुई।
आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए लेखपाल संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहाकि एनपीएस जब लागू हुआ तो इसकी जानकारी किसी कर्मचारी को नहीं दी गई। सरकार ने इसे अंधेरे में रखकर लागू किया और कर्मचारी दिग्भ्रमित रहा। लेकिन 2015 के बाद जब परिस्थितियां बदली और कर्मचारियों में जागरूकता आई तो इसको लेकर कर्मचारियों ने संगठन तैयार कर अपने हक की लड़ाई को बुलंद करने की कोशिश शुरू कर दी, जिसका परिणाम आ गया है कि अलग-अलग प्रांतों के लोग एनपीएस को छोड़कर पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। श्री सिंह ने बताया कि इसको लेकर राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़ आदि पुरानी पेंशन के लिए राज्य सरकारें तैयार हो रही हैं। अगर यह संगठन अपनी लड़ाई को मजबूती से लड़ता रहा तो 2024 के लोकसभा चुनाव के पूर्व अन्य प्रांत भी इस पर गंभीरता से सोचना चालू कर देंगे और उन्हें कर्मचारियों के हित की सुननी पड़ेगी और उसके आगे झुकना पड़ेगा। अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के मंडलीय मंत्री राजेश सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है, क्योंकि आखिरी समय में पेंशन के आधार पर परिवार व समाज में हम खड़ा हो पाएंगे, लेकिन यह सरकार लाठी छीनकर उम्र के आखिरी पड़ाव पर कहीं का नहीं छोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के इस आंदोलन में शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी को स्वयं आगे आकर सहयोग करें। जिसमें राजस्व विभाग अहम भूमिका निभा सकती है। पुरानी पेंशन की लड़ाई निर्णायक दौर में है क्योंकि आज कई राज्यों में पेंशन बहाली को लेकर होड़ मची है।

इस अवसर पर अटेवा दोहरीघाट के अध्यक्ष रामविलास चौहान, जिलाध्यक्ष नीरज राय,जिलामहामंत्री बिरजू सरोज, जिला संरक्षक श्यामसुंदर यादव, सुधाकर, अखिलेश सिंह, आशीष यादव, पंकज,नरेंद्र प्रताप आदि उपस्थित रहे।

2 thoughts on “घोसी में कर्मचारियों की बैठक में एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग

  • नीरज राय

    जय युवा
    जय अटेवा

    Reply
  • नीरज राय

    जय युवा
    जय अटेवा

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *