मऊ में 26 केंद्रों पर कुल 11530 अभ्यर्थी पीसीएस-प्री परीक्षा-2022 में होंगे शामिल

घोसी। उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा में अपने भाग्य आजमाने वाले विद्यार्थियों को आयोग ने सहूलियत प्रदान करते हुए पहली बार मऊ जनपद को परीक्षा केंद्र बनाया है । मऊ जनपद के 26 विभिन्न कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन 26 केंद्रों पर कुल 11530 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होगें।
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने वर्ष 2022 के प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्र तक जाने में काफी आसानी होगी। घोसी सर्वोदय पीजी कालेज की प्राचार्या डाक्टर वंदना पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा की तैयारी की जा रही है।
उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2022 के परीक्षा आयोग ने पहली बार मऊ जनपद को परीक्षा केंद्र बनाया है।जिसमें जनपद 26परीक्षा केंद्रों पर कुल 11530 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होगें।जिसमें घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय पीजी कालेज घोसी, जैश किसान इंटर कालेज बनगावां , एसएसबी इंटर कालेज अमिला सहित 26 परीक्षा केंद्र सम्मिलित है।जिससे परीक्षार्थियों को अपने केंद्र पहुंचने में काफी आसानी होगी। जिससे धन और समय दोनो की बचत होगी। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आगामी 12 जून को दो पालियों में आयोजित होगा।सुबह की पाली 9:30बजे 11:30 एवं द्वितीय पाली 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित होगी ।

