बाइक से जा रही महिला गिरी मौत, बच्चे और चालक बाल-बाल बच गए

रतनपुरा)मऊ। अपने दो बच्चों के साथ बाइक से जा रही एक विवाहिता बाइक से गिर कर के गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि मड़ैली बढ़नपुरा मठिया ग्राम पंचायत निवासिनी रंजना देवी 35 वर्ष पत्नी उमेश राजभर बाइक से अपने दो बच्चों को लेकर के मड़ैली बढनपुरा ग्राम पंचायत से अपने मायके कोपागंज जा रही थी, हलधरपुर ग्राम पंचायत के समीप सड़क पर बने ठोकर से उसकी बाइक उछल गई, जिससे रंजना सड़क पर गिर पड़ी, और गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार ने तत्काल एंबुलेंस के जरिए उसको जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतका के दोनों बच्चे और बाइक सवार बाल-बाल बच गए । रंजना अपने पति उमेश कुमार राजभर के साथ दिल्ली में रहती है ,वह अपने गांव स्थित परिजनों के एक शादी में सम्मिलित होने के लिए दिल्ली से आई थी, और शादी संपन्न हो जाने के बाद वह शुक्रवार की प्रात अपने मायके कोपागंज जा रही थी कि यह हादसा हो गया। घटना शुक्रवार की प्रातः 10:00 बजे के लगभग की है। उसका अंतिम संस्कार रतनपुरा प्रखंड के दक्षिणांचल स्थित तमसा तटवर्ती ढैचा के गोदाम घाट पर शनिवार के दिन किया गया। 35 वर्षीय विवाहिता के आकस्मिक मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है, और उसके बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल है।

