अपना जिला

सरयू नदी के किनारे मिला शव, बेटे ने हत्या की आशंका जताई

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सरयू नदी के पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ की शव मिली पुलिस लाश को लेकर जांच में जुटी। सरजू नदी के पुल के नीचे शनिवार को प्रातः 7:30 बजे मॉर्निंग वॉक करने गए लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर गई शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई 6 घंटा बाद पुलिस ने काफी मशक्कत करते हुए शव की पहचान कराई। जिसमें पता चला मृतक राम दुलारे चौहान पुत्र पलटन चौहान ग्राम माछिल थाना घोसी का निवासी बताया गया। उसके पुत्र सुनील कुमार चौहान ने पिता की शव की पहचान किया तथा हत्या की आशंका जताया। मृतक की पत्नी गुच्चीया देवी, पुत्र अनिल चौहान, सुनील कुमार चौहान, रवि चौहान परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। सुनील ने बताया मेरे पिता रानीपुर रिश्तेदारी में निमंत्रण में गए थे वहां से शुक्रवार को चले इसके बाद उनका पता नहीं लगा। उक्त संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *