भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह चुने गए दी अर्बन कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष
मऊ। दी अर्बन कोआपरेटिव बैंक का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता लिया साथ ही हरिश्चंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष पद हेतु चुने गए।
अरविंद सिंह के अध्यक्ष पद पर विजयी होने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त हो गया समर्थकों ने फूल माला पहनाकर विजयी अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को फूल मालाओं से स्वागत किया तथा मिठाईयां बाटी।
अपने विजय से गदगद अरविंद सिंह ने सभी समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी की आशाओं पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। बधाई देने वालो में गोविंद मद्धेशिया, गुलाब गांधी, कैलाश, मयंक मद्धेशिया, आदि लोग मौजूद रहे।

