अपना जिला

GST में उत्पीड़न को लेकर व्यापारियों ने भेजा योगी को ज्ञापन

मऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आवाहन पर वृहस्पतिवार को मऊ जिला उद्योग व्यापार मंडल मऊ के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्य नाथ के नाम जीएसटी विभाग द्वारा की जा रही लगातार छापेमारी के विरोध में एक अत्यंत आवश्यक ज्ञापन मऊ के जिलाधिकारी के माध्यम से संगठन के जिला अध्यक्ष उमाशंकर ओमर के नेतृत्व में व्यापारियों ने दिया।
भेजे ज्ञापन में बताया गया की उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग द्वारा विगत कुछ माह से व्यापारियों के विरुद्ध दमनकारी नीति अपनाते हुए उनके बैंक खातों को सीज किया जा रहा है तथा खातों से धन निकासी भी की जा रही है।  जीएसटी में ईमेल द्वारा नोटिस दी जाती है जिससे व्यापारी उसको देख नहीं पाते हैं और व्यापारियों के खाते सीज किया जा रहे हैं व खातों से रकम निकाली जा रही है।  ईमेल देखने न पाने के कारण व्यापारिक ग्रेड वन के यहां अपील भी नहीं कर पाते हैं इसके साथ ही घोषणा के बावजूद तुबिनल न होने के कारण दूसरी अपील भी नहीं कर पा रहे हैं।
अभी हाल में ही दिनांक 10 जुलाई 2025 के आदेश में आदेश संख्या 0091033 16500 के द्वारा झांसी के राज्य कर विभाग द्वारा ₹5000 की वसूली में स्कूटी को जप्त किया गया है एवं एक दूसरे मामले में ₹10000 की वसूली वसूली में पुराना सोफा सेट आदेश संख्या 090724216757 के द्वारा जप्त किया गया है। जो पूर्णतः अनुचित एवं व्यापारी सम्मान के विरुद्ध है यह एक अशोभनीय घटना है
प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सर्वे के नाम पर व्यापारियों का जीएसटी अधिकारी अनैतिक रूप से उत्पीड़न कर रहे हैं इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हाल ही में एटा में जनपद के जलेसर जो कि घुंघरू एवं घंटा उद्योग के लिए विश्व प्रसिद्ध है और यह उद्योग एक कुटीर उद्योग है वहां से संगठन को अधिकारियों द्वारा जांच एवं सर्वे के नाम पर घर-घर जाकर अनैतिक उत्पीड़न किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।
इसी प्रकार सचल दल विभाग द्वारा छोटी-छोटी माननीय भूल बस ए वे बिल सहित सभी परिपत्र होने के बावजूद गाड़ियों में प्लांटी लगाकर जुर्माना जमा कराया जाता है और अपील द्वारा रिफंड किए जाने की बात की जाती है जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है और सरकार की छवि धूमिल होती है
मान्यवर राजस्व कर विभाग द्वारा जीएसटी अधिनियम की धारा 79 का दुरुपयोग कर अपना नंबर या गुड वर्क दिखाने के लिए जिस तरह से कार्य प्रणाली को अपनाया है और प्रदेश भर में व्यापारियों को उत्पीड़न या शोषण किया जा रहा है जिससे व्यापारियों में बड़ा रूस है इससे शासन एवं विभाग की छवि धूमिल हो रही है इस प्रकार की कार्यप्रणाली पर अंकुश लगाया जाना अति आवश्यक है।
व्यापारियों ने कहा जीएसटी की दरें कम की जाए एवं इनकम टैक्स की तरह जीएसटी में भी रिवाइज्ड रिटर्न की सुविधा प्रदान की जाए।
साथ ही यह निवेदन है कि राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के विरुद्ध की जा रही अपमानजनक कार्रवाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए एवं अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया जाए व राज्य कर विभाग व्यापारियों के कर सलाहकार उसकी सूची जारी करें जिससे वह व्यापारियों का बकाया का समाधान कर सके।
इस अवसर पर आईटी मंच के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता जिला महामंत्री गिरजा शंकर मौर्य जिला मंत्री समीम अहमद सराफ युवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मनीष सराफ राज कुमार गुप्ता सुधीर कुमार गुप्ता मा नो भारती मनोज कश्यप अनमोल साहू जिला मंत्री धीरज वर्मा वलीदपुर के अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा चंदन चौरसिया सुनील जायसवाल मनोज कुमार बरनवाल अमृतलाल जायसवाल विनोद कुमार गुप्ता शिवकुमार जायसवाल अभय तिवारी एहतेशाम शेख तीर्थ नंद उमर वैश्य मनोज साहू आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *