अपना जिला

आप को छोड़ अमिता ने अजपा का दामन थामा, बनी प्रदेश उपाध्यक्ष

लखनऊ। आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष व मऊ जिले की गोंठा की मूल निवासी अमिता मौर्या ने अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को छोड़ कर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। AJP के कार्यालय पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के हाथों आधी आबादी नारी शक्ति महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर उन्हें मनोनीत किया गया है । स्वामी प्रसाद मौर्य ने लखनऊ कार्यालय पर अमिता मौर्य को उनके नई ज़िम्मेदारी का पत्र सौंपा और कहा कि उनके नेतृत्व में अपनी जनता पार्टी मजबूत होगी और श्रीमती मौर्य पार्टी की नितियों को पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ लोगों तक पहुँचाने का काम करेंगी ।
अमिता मौर्य ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके ऊपर जो विश्वास किया है वे उसपर खरी उतरेंगी । अमिता के इस नई पारी पर लोगों ने उन्हें बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *