विद्युत प्रवर्तन दल की छापेमारी, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज
मोहम्मदाबाद गोहना/ मऊ । विद्युत चोरी की मिल रही बार-बार शिकायत को लेकर सोमवार को सायंकाल विद्युत प्रवर्तन दल आजमगढ़ एवं वाराणसी से आई गठित टीम द्वारा मोहम्मदाबाद गोहना कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में छापामारी कर आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक प्रभारी प्रवर्तन दल हरेंद्र यादव, भानु प्रताप एवं अवर अभियंता श्यामनाथ आदि टीम के लोगों ने कस्बे के मोहल्ला इदारतगंज, ग़ालिबपुर, जमीन बरामदपुर में स्थित उपभोक्ताओं के यहां पहुंचे। टीम के पहुंचते ही लोगों में हड़कंप मच गया। वही मोहम्मदाबाद कैलेंडर निकट रोमिल मोटर के यहां प्रवर्तन दल ने जांच किया तो जांच के दौरान विद्युत चोरी बाईपास पाए जाने पर एवं गलीबपुर मून ढाबा पर भी विद्युत चोरी पाई गई।साथ ही साथ अन्य स्थानों पर भी अवैध रूप से विद्युत का उपभोग करते हुए पाए गए।जिस पर विद्युत विभाग प्रवर्तन दल के अवर अभियंता श्यामनाथ ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध स्थानीय कोतवाली में आईपीसी की धारा 135 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया है।

