खास-मेहमानचर्चा में

अक्सा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने बांटा निःशुल्क हेलमेट

रतसरकला /बलिया । सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत आये दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से लोगों को सचेत करने के उद्देश्य से अक्सा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी रतसरकला बलिया के तत्वावधान में  संस्था के अध्यक्ष मुक्तानंद सिंह, सचिव दीप्ति सिंह व रतसरकला की ग्राम प्रधान स्मृति सिंह के नेतृत्व में विभिन्न प्राथमिक विद्यालयो के छात्र- छात्राओं, अध्यापको के साथ  हेलमेट का करें उपयोग, यातायात नियम के पालन में करें सहयोग, सुरक्षा से जो नाता तोड़ेगा, वह एक दिन दुनिया छोड़ेगा, आप कीजिये अपनी रक्षा, तभी होगी परिवार की सुरक्षा, जब खुद बनोगे रक्षित, तभी बनेगा देश सुरक्षित आदि नारे लिखी तख्तियों के साथ जनजागरूकता रैली पंचायत भवन होकर रतसर गांधी आश्रम चौराहे तक निकाली गई, तत्पश्चात अक्सा फाउंडेशन के द्वारा लोगो को जागरूक करने व हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम आयोजित कर चौराहे पर उपस्थित व रतसर होकर जा रहे बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक करने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर रतसर की ग्राम प्रधान स्मृति सिंह ने कहा कि माँ-पिताजी के नाम पर बनी संस्था के बैैनर तले सामाजिक कार्य करकेे जो सुकून मिलता है उसे बयां करने के लिए  मेरे पास शब्द नहीं है। उन्होंने कहा कि हेलमेट व यातायात नियम का पालन आपके लिए उतना ही जरूरी है  जितना आपको अपने जीवन के लिए भोजन व पानी की आवश्यकता है । क्योंकि  जीवन रहेगा तभी आप अपने आगे का जीवन अपने व अपने परिवार के लिए सफल बना पाएंगे। उन्होंने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ के सहभागिता करने वाले सभी भाइयो व बच्चों को कोटिशः धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर गड़वार थाने के उपप्रभारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *