चर्चा में

UP पुलिस का UPCOP ऐप लॉंच, अब घर बैठे दर्ज कराएं FIR

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश पुलिस ने 22 सेवाओं की सुविधाओं से जुड़ी UPCOP एप को लांच किया है। इस एप से पुलिस विभाग से सम्बंधित कई सुुुुविधाओं से  आप घर बैठे जुड़े सकते हैं और लाभ उठा सकते हैं। इस एप की जानकारी सोमवार को यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि एप के जरिए शिकायत दर्ज कराने पर लोगों को ऑनलाइन रसीद भी मिलेगी। आमजन की सुरक्षा और शांति-व्यवस्था को लेकर बराबर तत्पर यूपी पुलिस आमजन की सुविधा के लिए ऐप लांच की है। इस ऐप के जरिये पीड़ित अथवा जरूरतमंद घर बैठे शिकायत या एफआईआर दर्ज करा सकता है।

इस एप को गूगल के प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।यूपी पुलिस की वेबसाइट के मुताबिक इस ऐप में खोया-पाया और गुमशुदगी की भी रिपोर्ट दर्ज कराने की भी व्यवस्था है। यही नहीं इसी ऐप के माध्यम से धरना-प्रदर्शन, रैली अथवा और सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए इजाजत भी ली जा सकती है। ऐप में चरित्र प्रणाम पत्र, शव की शिनाख्त के लिए शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की भी जानकारी मिलेगी। ऐप को दो वर्जन में लॉंच किया गया है। वेब और मोबाइल वर्जन।
ऐप में फरार कुख्यात अपराधियों की भी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। एप के जरिए शिकायत दर्ज कराने पर लोगों को ऑनलाइन रसीद भी मिलेगी। ऐप सामाजिक सरोकारों को लेकर आमजन को जागरूक भी करेगा। साइवर क्राइम से बचने की सलाह भी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *