02 वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 01 मोटरसाईकिल बरामद
मऊ। थाना मुहम्मदाबाद में दिनांक 29.07.18 को उप निरीक्षक उमाकान्त शुक्ला मय हमराहियान के देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर बृहदग्राम बारा से 02 शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अदद हीरो पैसन प्रो (बिना नम्बर) चोरी की मोटरसाईकिल बरामद किया गया। पूछताछ में उक्त अभियुक्तो द्वारा नाम क्रमशः राम टहल पुत्र स्व0 रामदेव निवासी इटौरा चौबेपुर थाना मुहम्मदाबाद, अमरेन्द्र चौहान उर्फ लखेन्दर पुत्र विरेन्द्र चौहान निवासी पुचहरा थाना घोसी मऊ बताया गया, तथा उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 301/18 धारा 41/411 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो का चालान न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण ने अपना नाम राम टहल पुत्र स्व0 रामदेव निवासी इटौरा चौबेपुर थाना मुहम्मदाबाद मऊ व
अमरेन्द्र चौहान उर्फ लखेन्दर पुत्र विरेन्द्र चौहान निवासी पुचहरा थाना घोसी मऊ बताया उनके पास से 01 अदद हीरो पैसन प्रो (बिना नम्बर) का बरामद किया गया।
