अपना जिला

रोटरी क्लब मऊ के 39वें वार्षिक शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान

मऊ। रोटरी क्लब मऊ का 39वाँ वार्षिक शपथ ग्रहण समारोह शहर स्थित आशीर्वाद मैरिज हाल में रविवार को सम्पन्न हुआ। समारोह के अध्यक्ष पूर्व डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रो. उत्तम कुमार अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि मऊ नगर पालिका चेयरमैन तैयब पालकी थे। समारोह की शुरूआत रो. राकेश गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए रोटरी के उद्देश्य एवं समाज में इसके योगदान के बारे में जानकारी दी और विश्वास व्यक्त किया कि रोटरी क्लब मऊ अपना 50वाँ शपथ ग्रहण समारोह और भी भव्य तरीके से आयोजित करेगा। रो. डॉ. असगर अली ने अपने कार्यकाल में किये गये विभिन्न सामाजिक कार्यां की रिर्पोट प्रस्तुत करके शुरूआत की। अपनी रिर्पोट में उन्होंने रक्तदान, कम्यूटर प्रशिक्षण, शिक्षक सम्मान, सेमिनार, स्वच्छता जागरूकता अभियान एवं वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों का विशेष ज़िक्र किया। पूरे वर्ष के दौरान किये गये उल्लेखनीय कार्यां के लिए रोटरी क्लब मऊ को डिस्ट्रिक्ट गर्वनर द्वारा 24 पुरस्कार प्रदान किये जाने के बारे में रोटरी अध्यक्ष शमीम अहमद ने जब जानकारी दी, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। उन्होंने बताया रोटरी क्लब मऊ को इतने पुरस्कार मिलना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। रो. डिस्ट्रिक्ट उत्तम कुमार अग्रवाल एवं तैयब पालकी द्वारा क्लब के कर्मठ एवं सक्रिय सदस्यों को वर्षोपरांत उनके महत्वपूर्ण कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह् प्रदान किया गया। रोटरी क्लब मऊ के संस्थापक एवं वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. एस. एन. खत्री को लाइफ टाइम एचिवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्तमान रोटेरियन को उन्होंने अपने अनुभवों से अवगत कराया एवं समाज सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इनरव्हील अध्यक्षा नुपूर अग्रवाल ने रो. गिरीराज अग्रवाल एवं उनकी टीम को अपनी शुभकामनाएँ प्रदान की एवं विश्वास दिलाया कि इनरव्हील रोटरी क्लब के सभी कार्यक्रमों में अपना संपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। नवनिर्वाचित रो. अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल एवं सचिव रो. आशीष अग्रवाल ने वर्तमान सत्र में किये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की एवं रो. सदस्यों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

कार्यक्रम में समाज की तीन गरीब महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने हेतु सिलाई मशीन भी प्रदान की गई। सह डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रो. चंदन अग्रवाल ने शुभकामनाओं के साथ भविष्य में डिस्ट्रिक्ट रोटरी क्लब द्वारा हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। नगर पालिका चेयरमैन तैयब पालकी ने अपने सम्बोधन में रोटरी क्लब मऊ के कार्यां की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं रोटरी के सेवाकार्यां से काफी प्रेरित हूँ। उन्होंने नगरपालिका मऊ को क्लब के सामाजिक कार्यां में सहभागी बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने रोटरी क्लब का आहवान किया कि शिक्षा के साथ संस्कार, सही सोच एवं अच्छे नागरिक बनने के लिए मऊ में जागरूकता अभियान की बहुत आवश्यकता है।

महिलाओं के सशक्तीकरण के क्षेत्र में रोटरी क्लब को अपना पूरा सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रो. उत्तम कुमार अग्रवाल का जीवन परिचय रो. डॉ. श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया जो काफी प्रेरणादायी था। उन्होंने विगत् टीम के कार्यां की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं नई टीम को शुभकामनाएँ प्रदान की। उन्होंने सभी रोटेरियन को हर दिन कुछ न कुछ अच्छा कार्य कर दूसरों के लिए प्रेरणादायी बनने का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन शहर के प्रमुख सर्जन डा. एस. सी. तिवारी ने किया। रोटरी सचिव आशीष अग्रवाल ने सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में क्लब के सभी सदस्य एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। वरिष्ठ रोटेरियन सीए विजय अग्रवाल, डा. सरफराज अहमद, डा. अजीत सिंह,  विजय सर्राफ, प्रदीप सिंह, सचिन्द्र सिंह, अजीत सिंह, मुरलीधर यादव, पुनीत श्रीवास्तव, विनोद वर्मा, डा. अरविन्द वर्मा, डा. नम्रता श्रीवास्तव, विनोद वर्मा, गिरधर अग्रवाल,  आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *