हरिशंकर सिंह बने यूपी 100 के जिला प्रभारी
मऊ। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह को यूपी 100 का जिला प्रभारी नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि हरिशंकर सिंह रतनपुरा आउटपोस्ट पुलिस चौकी के प्रभारी रह चुके हैं और वह अपने कामकाज के वजह से जनता में खासे लोकप्रिय थे। हरिशंकर सिंह को यूपी 100 का प्रभारी बनाए जाने के बाद यह उम्मीद है कि वह अपने कुशल नेतृत्व में, डायल 100 को और मजबूती प्रदान करेंगे।

