उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने मनोज राय के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने पर दी बधाई

मऊ। उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों की आनलाइन जूम मिटिंग मधुबन अध्यक्ष भाई बबलू ठठेरा ( नवनियुक्त जिला मंत्री भाजपा) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। इसमें भाई मनोज राय के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होनें पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया।
जूम मिटिंग को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भाई अजय साहू ने कहा कि मनोज राय जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होनें से विकास कार्यों को नया आयाम मिलेगा। इसी क्रम में भाई अजय साहू ने कहा कि व्यापारिक परिवेश मे पले बढ़े भाई मनोज राय व्यापारियों के लिए सदैव उपलब्ध रहेगें एवं संघर्ष में हमेशा साथ खड़े मिलेगें।
बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष भाई अजय साहू, जिला उपाध्यक्ष युवा अखिलेश मद्धेशिया, पुल्लू सर्राफ, जिला कोषाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रसाद बरनवाल, नन्दकिशोर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सोनू बरनवाल, नगर महामंत्री अजय बरनवाल, रवि तनेजा, राजेश जायसवाल आदि लोग शामिल रहे।

