महिला उत्पीड़न रोकथाम के लिए यूपी पुलिस की पहल
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं उत्पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जनपदों के राजकीय गेस्ट हाऊसों में संबंधित जनपद के जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं संबंधित थाने के क्षेत्राधिकारी के साथ महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला सुनवाई का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उक्त क्रम में माह जनवरी के तृतीय बुधवार दिनांक 16-01-2019 को पूर्वान्ह् 11ः00 बजे महिला जनसुनवाई/समीक्षा बैठक की जानी है। उक्त के संबंध में अवगत कराना है कि जनपद मऊ में जनसुनवाई/समीक्षा बैठक हेतु शशि मौर्या, मा0 सदस्य, राज्य महिला आयोग, नामित है। श्रीमती शशि मौर्या, मा0 सदस्य, राज्य महिला आयोग द्वारा माह जनवरी दिनांक 16-01-2019 दिन बुधवार पूर्वान्ह् 11ः00 बजे से निरीक्षण भवन/गेस्ट हाऊस, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, जनपद मऊ में जनसुनवाई/समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी।

