अपना जिला

मऊ बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, सुनील कुमार गुप्ता बने गोरखपुर महानगर के प्रभारी

भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष तथा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार गुप्त को गोरखपुर महानगर का प्रभारी बनाए जाने की खबर आते ही मऊ के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई ,कार्यकर्ताओं ने मकर संक्रांति के पर्व पर पुरानी तहसील स्थित भाजपा कार्यकर्ता राकेश कुमार तिवारी के आवास पर फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया।

स्वागत से अभिभूत सुनील कुमार गुप्त ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, कार्यकर्ताओं से मीले सम्मान व प्यार के प्रतिैं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देता हूँ।
शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाना चाहता हुं की जो दायित्व मुझे दिया गया है उसको मैं पूरी सक्रियता व तन्मयता से पालन करते हुए पार्टी की उम्मीदों पर शत प्रतिशत खरा उतरूंगा। सुनील गुप्त ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलवाया तथा कहा की, जितना काम और विकास मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने पिछले लगभग साढ़े चार साल में किया उतना काम पिछली किसी सरकार ने नही किया। देश की जनता मोदी सरकार से पूरी तरह संतुष्ट है हम सब को केवल योजनाओं और उसके फायदे से जनता को अवगत कराते रहना है। इस अवसर पर सत्यमित्र सिंह, राकेश तिवारी, अभिषेक सिंह,मृत्युंजय द्विवेदी, विनोद गुप्त,दिनेश राय, दीपू सिंह,बम्बू राय,दीनदयाल कुशवाहा,कवल गिरी,रामध्यान चौहान,सोनू दुबे,बलवन्त सिंह,धर्मेन्द्र राय, राकेश यादव,वीरेंद्र गुप्ता,भानु पटेल,मुकेश सिंह,अनिल सिंह,कृष्ण कान्त राय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *