उत्तर प्रदेश

UP में मंत्रिमंडल विस्तार 15 दिनों के अंदर : सूत्र, OBC वर्ग के साथ ब्राह्मण समाज को साधने की तैयारी

(विजय कुमार गुप्ता )

लखनऊ-यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार 15 दिनों के भीतर हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक़, रक्षा बंधन के बाद मंत्रिमंडल के लिए सम्भावित मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। केंद्र की मुहर लगने के बाद शपथ ग्रहण की तारीख तय कर दी जाएगी। अपना मऊ के पास मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक यूपी कैबिनेट विस्तार में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व ओबीसी को मिलेगा और 6 नए चेहरे योगी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।
योगी मंत्रिमंडल विस्तार में भी मोदी कैबिनेट विस्तार की झलक नजर आएगी। इसके अलावा बीजेपी में शामिल हुए एक ब्राह्मण चेहरे को भी योगी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. वहीं एक महिला चेहरा भी योगी सरकार के नए मंत्रियों की लिस्ट में शामिल हो सकता है
नए मंत्रिमंडल के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
जातीय संतुलन के साथ साथ सामाजिक संतुलन को भी ध्यान रखेंगे। खबर ये भी है कि प्रदेश में खाली हुई चार एमएलसी की सीटों को भरा जाएगा और मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले कुछ नेताओं को पहले एमएलसी बनाया जाएगा फिर वो मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। सूत्रों की माने तो संजय निषाद, जितिन प्रसाद, लक्ष्मीकांत वाजपेयी का एमएलसी बनना तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *