यूपी महिला शिक्षक संघ द्वारा मातृ दिवस पर शैक्षिक संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन

मऊ। कम्पोजिट विद्यालय रस्तीपुर, नगर में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ द्वारा मातृ दिवस के शुभ अवसर पर रविवार को शैक्षिक संगोष्ठी, एवम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अथिति नगर पालिका चैयरमेन तैयब पालकी ने अपने सम्बोधन में कहा की महिलाओं का हर किसी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक नारी का सम्मान कर हम अपना भी सम्मान करते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर नम्रता श्रीवास्तव ने कहा नारी आज किसी भी क्षेत्र में परिचय की मोहताज नहीं है। हम आज हर क्षेत्र में काम कर पुरूष के बराबरी चल रहे हैं। विशिष्ट अतिथि महिला थानाध्यक्ष कल्पना मिश्रा ने कहा हमें अपने बेटियों को आत्मरक्षा के लिए हर बात सिखानी चाहिए।
इस सत्र के सेवा निवृत्त अध्यापकों व अतिथियों को पुष्प उपहार के साथ सम्मानित किया गया। अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बात रखी। जिससे संगठन को बल मिला। अंत में जिलाध्यक्ष महिला शिक्षक संघ सावित्री ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी निशा मौर्य, निशा सिंह उपाध्यक्ष, रिमझिम सिंह महामंत्री, लक्ष्मी राव संगठन मंत्री, आभा त्रिपाठी, सुधा वर्मा, हंसरावती पाण्डेय, उमा देवी, गंगोत्री सिंह, रमावती पाण्डेय, अनिता यादव, इंदु यादव, साधना यादव, बृजेश यादव, शैलेंद्र यादव पर्यावरण विद, ऋषिकेश पांडेय लेक्चरर के साथ विशाल अध्यापक जनसमूह की उपस्थिति गौरवमयी थी।




