खास-मेहमान

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की शिखा जिलाध्यक्ष व डॉ. अंशू जिला महामंत्री बनी

प्रदेश में पहली बार महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ, आजमगढ़ का गठन किया गया है। जिसका नेतृत्व प्रदेश स्तर पर प्रतिभाशाली और ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में सभी जनपदों में महिला शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यकारिणी का गठन गतिमान है। इसी क्रम में कल उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने राज्य के पांच और जनपदों में संघ की जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री की नियुक्ति की घोषणा की है। आजमगढ़ जनपद के लिए प्राथमिक विद्यालय मतौलीपुर-2 की सहायक अध्यापिका शिखा मौर्य को जिला अध्यक्ष और प्राथमिक विद्यालय एकरामपुर की सहायक अध्यापक डॉ. अंशू अस्थाना को जिला महामंत्री मनोनीत किया है। दोनों जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए उन्होंने जनपद की सभी महिला शिक्षक कर्मी, शिक्षामित्र और अनुदेशक शिक्षिकाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए कर्मठता पूर्वक कार्य करने पर बल दिया। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन के सहयोग से महिला शिक्षकों की आवाज को बुलंद किया जाएगा और शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा।

इसके अलावा अलीगढ़ में जोगेश्वरी सिंह को जिलाध्यक्ष प्रेरणा गौड़ को महामंत्री बनाया गया। जनपद मथुरा में गुरु प्यारी सत्संगी को जिलाध्यक्ष शशि शर्मा को महामंत्री बनाए गया। वहीं हाथरस जनपद में रश्मि शर्मा को जिलाध्यक्ष व प्रियंका यादव को महामंत्री बनाया गया। जनपद अयोध्या से मनोरमा साहू को जिलाध्यक्ष व रीना गुप्ता को महामंत्री बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया है कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने जनपद में संगठन को मजबूती देने का प्रयास करेंगे तथा संगठन के दायित्व के प्रति ईमानदारी से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *