UP जूनियर हाईस्कूल, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ मऊ का 10वां त्रयवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

घोसी/मऊ। उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश जनपद मऊ का दसवां त्रय वार्षिक दो दिवसीय अधिवेशन/निर्वाचन एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी दिनांक 13 जुलाई 2022 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली घोसी मऊ पर डॉ. रामविलास भारती की सभापतित्व/अध्यक्षता में संपन्न हुआ।अधिवेशन के अंतिम दिवस में पर्यवेक्षक केदार नाथ यादव, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ व बलिया के महामंत्री रफीउल्लाह खान द्वारा अध्यक्ष पद हेतु डॉ रामविलास भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- ओमप्रकाश चन्द्रा, उपाध्यक्ष- मनोज कुमार, संजय तिवारी, विनोद राय, उपाध्यक्ष (महिला)- आभा त्रिपाठी, उपाध्यक्ष (अनु.जाति/अनु.जन जाति)- विजय कुमार, महामंत्री-अनवारुल हक, मंत्री-एकलाख अहमद, संयुक्त मंत्री-प्रवीण श्रीवास्तव, विजय बहादुर, सुमन, मीरा कुमारी, ममता पाण्डेय, संयुक्त मंत्री गोपाल (अनु.जाति/अनु.जन जाति), कोषाध्यक्ष-सच्चिदानंद यादव, लेखाकार-बंशराज प्रसाद, आय व्यय निरीक्षक- रामअधार निर्विरोध रूप से निर्वाचित होने की विधिसम्मत घोषणा की गई। डॉ. रामविलास भारती के त्याग व संगठन के प्रति समर्पण के बल पर शिक्षकों ने उन्हें जिले की चौथी बार कमान सौंपा है। शिक्षकों के प्रति उनका सम्मान व समस्याओं के निदान हेतु लगातार प्रयास ने चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित होने से जनपद में खुशी का माहौल है। तो वहीं इनके साथ अनवारुलहक व सच्चिदानंद यादव के प्रति भी लोगों का विश्वास बरकरार रहा है। कार्यसमिति द्वारा प्रवक्ता के रूप में दिनेश सिंह, प्रचार मंत्री शिवशंकर राम को बनाया गया तो वहीं संरक्षक के रूप में तपेश्वर राम, आनंद स्वरूप, रामचंद्र, डॉ.रामसुख यादव व इंद्रपति यादव को जिला समिति द्वारा बनाया गया। इस अवसर पर ‘नई शिक्षा नीति एवं बेसिक शिक्षा के विविध आयाम: एक विमर्श’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.संतोष कुमार सिंह ने कहा कि संगठन और अधिकारियों को आपस में मिलकर सरकार की नीतियों का पालन करना चाहिए ताकि बेसिक शिक्षा की स्थिति को और बेहतर बनाया जा सके। अध्यक्ष डॉ. रामविलास भारती की प्रशंसा करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षकों का उत्साहवर्धन एवं आपसी वैचारिक साझेदारी भी होती है जो शिक्षा के लिए अति आवश्यक है। एक शिक्षक प्रतिनिधि का विद्यालय के प्रति समर्पण प्रशंसनीय है। अध्यक्षीय सम्बोधन में उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट मऊ विकायल भारती ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी अमूल्य धरोहर है जो कभी खत्म नहीं हो सकती और इसे समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाना एक शिक्षक ही कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि और पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचंद राम ने डॉ., रामविलास भारती को बधाई देते हुए कहा कि डॉ. भारती का शिक्षा व शिक्षक के प्रति सकारात्मक रुख रहता है इनके जैसे प्रतिनिधि होने पर ही समाज व शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लायी जा सकती है।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश भर के शिक्षक पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ शिक्षा के सुधार में लगे हुए हैं परंतु गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों को जो लगाया गया है उसके कारण शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है अतः गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्ति दी जाए।हम सरकार से यह मांग करते हैं शिक्षकों की सभी लंबित मांगों पर त्वरित सुनवाई करते हुए निस्तारण किया जाय। सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी मनोज तिवारी ने कहा कि शिक्षा की बेहतरी के लिए ऐसे ही संगठन की आवश्यकता है। डॉ. रामविलास भारती के नेतृत्व में शैक्षणिक बेहतर वातवरण बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन रामसेवक राम ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, मंडल संयोजक आजमगढ़ कौशल किशोर राय, पर्यवेक्षक व जिलाध्यक्ष आजमगढ़ केदारनाथ यादव, पर्यवेक्षक व महामंत्री बलिया रफीउल्लाह खान, पूर्व जिला अध्यक्ष बलिया सुरेंद्र राम, समाज सेविका पूजा राय, राष्ट्रीय शायर सलमान घोसवी, पर्यावरण शैलेंद्र यादव, राज्य पुरस्कार से सम्मानित प्रदीप वर्मा, सतीश सिंह, वि.वे. ऐ.जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह, मंडलीय मंत्री राजेश सिंह, अनवारुल हक, सच्चिदानंद यादव, आभा त्रिपाठी, प्रवीण श्रीवास्तव, संजय तिवारी, ममता पांडेय, मीरा कुमारी, विजय कुमार, मनोज कुमार, गोपाल, प्रसेनजित गौतम , रामानंद यादव,अखिलेश कुमार, राम रामचंद्र, आनंद स्वरूप, दिनेश सिंह, रिजवान अहमद, अवधेश राय, सूर्यनाथ यादव, जय राम, जय प्रकाश चौधरी कमला प्रसाद, वंश राज, राजेश, विद्यासागर, कमला यादव, कमलेश राय, सुभावती, शांति देवी, दयाशंकर यादव आदि उपस्थित रहे।


