अपना जिला

मुहम्मदाबाद में आरक्षित रेल टिकट के लिए PRS काउंटर अब रविवार से प्रत्येक दिन खुलेगा

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) मुहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन पर आरक्षित टिकट लेने के लिए बना पीआरएस काउंटर रविवार से प्रत्येक दिन अब खुलेगा। रविवार के स्थान पर अब यह काउंटर प्रत्येक बुधवार को बंद रहेगा। इसकी जानकारी डीसीआई आजमगढ़ मिथलेश कुमार ने दी।
बताते चलें कि मोहम्दाबाद के समीपवर्ती क्षेत्र चिरैयाकोट, मुबारकपुर, नदवासराय, करहा, वलीदपुर, खैराबाद,खुरहट, सठियांव,समेत आसपास के परिधि के लगभग 20 किलोमीटर के अंदर के यात्रियों को आरक्षित टिकट लेने के लिए आजमगढ़ अथवा मऊ मुख्यालय जाना पड़ता था।जिसको देखते हुए यहां पीआरएस काउंटर खोला गया था,लेकिन रविवार के दिन छुट्टी होने के कारण एवं इस काउंटर के बंद रहने के कारण टिकट लेने के लिए इस क्षेत्र के लोगों को आजमगढ़,मऊ जाना पड़ता था। इसको लेकर क्षेत्रवासियों ने कई बार मंडल मुख्यालय,जोन मुख्यालय पर इस काउंटर को रविवार के दिन चलाने एवम सप्ताह में किसी अन्य दिवस को बंद करने का आग्रह किया गया था।इसको संज्ञान में लेते हुए मंडल मुख्यालय द्वारा दिए गए निर्देश के पश्चात बुधवार को डीसीआई आजमगढ़ मिथलेश कुमार ने मुहम्दाबाद पहुंचकर स्टेशन अधीक्षक को मेमो देकर इस काउंटर को आगामी 24 जुलाई से रविवार के दिन चलाने एवं 20 जुलाई बुधवार के दिन से बंद रखें का निर्देश दिया।जिस पर पीआरएस के प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि आगामी 24 जुलाई रविवार से पीआरएस काउंटर प्रत्येक दिन चलेगा एवं बुधवार को बंद रहेगा। इसकी जानकारी पर क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *